Newswahni

जिला परिषद अध्यक्ष ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया मरीजों और पेरेंट्स से मिलकर जानीं समस्याएं दिए सुधार के निर्देश…




पुष्पा कुमारी ने रविवार देर रात सदर अस्पताल नवादा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कई आवश्यक निर्देश दिए। मरीजों और परिजनों से जानीं समस्याएं निरीक्षण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और कर्मियों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। कई अभिभावकों ने अस्पताल में व्याप्त समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल की स्थिति में पहले की तुलना में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी कई कमियां हैं, जिन्हें जल्द दूर करने की आवश्यकता है। शौचालयों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी निरीक्षण के दौरान कुछ शौचालयों की हालत बेहद खराब पाई गई, जिस पर पुष्पा कुमारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल दूरभाष पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक से बात कर अगले दिन तक शौचालयों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है और इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नर्सों पर पैसे मांगने की शिकायत अभिभावकों द्वारा कुछ नर्सों पर पैसे मांगने के आरोप लगाए जाने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्वास्थ्यकर्मी द्वारा अवैध रूप से पैसे मांगे जाते हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में तुरंत विरोध करें और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दें। कई विभागों का किया निरीक्षण पुष्पा कुमारी ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, प्रसूति विभाग, बाह्य रोगी विभाग, एक्सरे, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी और नवजात शिशु केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अस्पताल में पिछले 12 वर्षों से डॉक्टर के चैंबर के एक दरवाजे का पल्ला तक नहीं लगाया जा सका है। इस पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था की पुरानी खामियों को दर्शाता है। आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि वह आगे भी सदर अस्पताल का दौरा करती रहेंगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्रशासन की प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top