Newswahni

मेदांता में भर्ती हुए थे सलाह लेकर डिस्चार्ज हुए लेकिन ये आशंका नहीं थी कि प्रतीक के निधन पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने…



समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर संस्पेंस बरकरार है। इस बीच उनकी मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। परिवार के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि प्रतीक अब उनसे के बीच नहीं रहे हैं। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर अब कई तरह के खुलासे हो रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो फेफड़ों से संबंधित बीमारी का ईलाज करा रहे थे। अब प्रतीक के निधन पर चचेरे भाई धमेंद्र यादव की प्रतिक्रिया आई है।

प्रतीक यादव के निधन से परिवार और समाजवादी पार्टी में गम का माहौल है। प्रतीक के यूं दुनिया छोड़कर चले जाने से परिवार को गहरा धक्का लगा है। बड़े भाई अखिलेश यादव ने कहा कि बचपन से ही वह अपनी सेहत और शारीरिक तंदुरुस्ती को लेकर बहुत सचेत रहते थे, मगर बीते कुछ दिनों से वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रहे थे। वहीं, चचेरे भाई सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी बताया कि वो बीते कुछ दिनों से वो मेदांता में इलाज करा रहा थे।

धर्मेंद्र यादव ने प्रतीक के निधन पर क्या कहा?

प्रतीक यादव के निधन पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, “सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली। स्वास्थ्य की सूचना पहले थी लेकिन ये आशंका नहीं थी कि इस प्रकार की घटना हो जाएगी। मेदांता में भर्ती थे, सलाह लेकर डिस्चार्ज भी हुए थे। अचानक से वो हो गया जिसकी कोई कल्पना नहीं किया था।”

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वहीं, दूसरी ओर प्रतीक की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से की ओर चला गया था। इस थक्के ने आर्टरी (धमनी) और फेफड़ों (Lungs) में संक्रमण पैदा कर दिया, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया और उनकी मौत हो गई।

प्रतीक फेफड़ों की बीमारी से जुझ रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव लंबेफेफड़ों से जुड़ी बीमारी से कुछ समय से जूझ रहे थे। उनके फेफड़ों में खून के थक्के की समस्या पहले भी रही थी और इसका इलाज चल रहा था। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या इंजरी के निशान नहीं मिले। विसरा (Viscera) को संरक्षित रखा गया है, जिसकी आगे जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर और स्पष्टता आ सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top