Newswahni

शिवहर कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू गिरफ्तार हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा पीडित की शिकायत पर कार्रवाई…




शिवहर में निगरानी विभाग ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई की। जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी उनके कार्यालय कक्ष से हुई। पिपराही थाना क्षेत्र के माधोपुर सिंगाही गांव निवासी मनीषा देवी (पति स्वर्गीय मुकेश सिंह) ने खाद एवं बीज लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। जब उन्होंने अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए संपर्क किया, तो बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार ने उनसे 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने रिश्वत देने से इनकार कर की शिकायत मनीषा देवी ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। उनकी शिकायत के आधार पर ही यह मामला सामने आया और निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने इसका सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद निगरानी कांड संख्या 55/26 दर्ज किया गया। निगरानी धावा दल ने जाल बिछाकर बुधवार को बड़ा बाबू को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अधिकारी को लिया हिरासत में विजिलेंस बिहार के डीएसपी शिवकुमार शाह ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद पूरी योजना के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और यह अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान जिला कृषि कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। निगरानी टीम ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल उन्हें शिवहर के जिला अतिथि गृह में रखा गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top