Newswahni

पेयजल से जुड़ी शिकायतें अब घंटे में होंगी दूर और कर्मी होंगे तैनात




लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पूरे राज्य में पेयजल से जुड़ी दिक्कतों को 24 घंटे में दूर किया जाएगा। अभी इसमें 72 घंटे लगते हैं। अभी कॉल सेंटर पर सुबह 6 से रात 8 बजे तक शिकायतें ली जाती हैं। अब कॉल सेंटर 24 घंटे काम करेगा। ग्रामीण इलाकों से रोजाना 800 से 1000 तक शिकायतें मिल रही हैं। विभाग के टोल फ्री नंबर 18001231121 पर शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन शिकायतों को सुनने के लिए अभी 25 कर्मी तैनात हैं, लेकिन शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 और कर्मियों को तैनात किया जाएगा। विभाग के इस केंद्रीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (सीजीआरसी) का उद्देश्य लोगों को पेयजल से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। राजवंशी नगर में शिफ्ट होगा कॉल सेंटर पीएचईडी का कॉल सेंटर अभी विकास भवन में चल रहा है। इसे जल्द ही राजवंशी नगर स्थित विभाग के नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। यहां नए सेटअप के साथ कॉल सेंटर शुरू होगा। लोगों को यह सुविधा जुलाई तक मिलने लगेगी। बता दें कि टोल फ्री नंबर के अलावा 8544429024 पर वाट्सएप और मैसेज के जरिए भी शिकायत की सुविधा दी गई है। विभाग की वेबसाइट पर भी अपनी दिक्कत को दर्ज करा सकते हैं। ऐसे होता है शिकायतों का निवारण : कॉल सेंटर और सीजीआरसी की गतिविधियों को प्रबंधन सूचना प्रणाली के साथ एकीकृत किया गया है। केवल वही सूचनाएं और समाधान मान्य माने जाते हैं, जो पोर्टल पर अपडेट किए गए हों। लोगों की शिकायत को कॉल एक्जिक्यूटीव द्वारा पूरी जानकारी के साथ नोट किया जाता है। इसके बाद ये शिकायतें सीधे सीजीआरसी पोर्टल पर दर्ज की जाती है, जहां से उन्हें संबंधित क्षेत्रीय सहायक अभियंता या कनीय अभियंता को भेज दिया जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top