
Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: फिल्मी पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाले थलापति विजय ने अब खुद को राजनीति और जनता की सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया है। उन्होंने आज, 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद इसकी शुरुआत कर दी। विजय के सीएम बनने के बाद उनके परिवार में त्योहार जैसा माहौल है। इस मौके पर उनकी मां शोभा चंद्रशेखर भावुक होती दिखाई दीं।
थलापति विजय जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तभी उनकी मां और पिता के चेहरे पर अलग सी चमक थी। अब विजय की मां ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर बात खुलकर खुशी जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है और मेरे बेटे ने मुझे मुख्यमंत्री बनकर गिफ्ट दिया है। ये मेरे साथ-साथ पूरे तमिलनाडु के लोगों के लिए गर्व की बात है।
विजय के मुख्यमंत्री बनते ही तृषा कृष्णन का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने मीडिया के सामने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह बहुत एक्साइटेड हैं।
विजय के शपथ लेते ही झूमीं तृषा कृष्णन
थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। विजय के सीएम के तौर पर शपथ लेते ही वो खुशी से चहक उठीं। इस दौरान तृषा ने न सिर्फ विजय की बहनों को गले लगाकर खुशी उजागर की, बल्कि उनकी मां से भी गले मिल बधाई दी।
समारोह से उनका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। तृषा की इस वीडियो को देखकर फैंस के बीच ये क्लियर हो गया कि वो विजय की फैमिली से बेहद कनेक्टेड है।
इस दौरान साउथ एक्ट्रेस तृषा का रॉयल लुक खासा चर्चा में रहा। उन्होंने समारोह के लिए लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। साड़ी के किनारे पर गोल्डन बॉर्डर बना था। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ था, जिसमें गजरा लगा था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया।
विजय और तृषा कृष्णन की बात करें तो, दोनों सालों से काफी अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा इन्हें साथ में कई फिल्मों में देखा जा चुका है। इनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की गई। वहीं विजय के सीएम बनने की जर्नी में भी तृषा उनके साथ खड़ी रहीं। हालांकि, विजय की पत्नी के तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद से तृषा का नाम लगातार विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा उन्हें और विजय को कई इवेंट्स में साथ भी देखा जा चुका है, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों की अफवाह उड़ने लगी।