Newswahni

नहरों और स्टेट ट्यूबवेल की व्यवस्था नहीं जिला सचिव शेखपुरा में किसान महासभा ने स्थापना दिवस को विरोध दिवस के रूप में मानाया…




अखिल भारतीय किसान महासभा ने रविवार को शेखपुरा में अपना 16वां स्थापना दिवस ‘विरोध दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को किसान विरोधी बताया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता किसान महासभा के जिला सचिव कमलेश मानव ने की। इसमें भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय, किसान महासभा अरियरी प्रखंड सचिव बिशेश्वर महतो, अध्यक्ष राजेश कुमार राय, माले नेता व हजरतपुर मड़रो पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, प्रवीण सिंह कुशवाहा, नरेश महतो, गिरजा देवी और गोरेलाल मांझी सहित कई किसान और किसान नेता शामिल हुए। जिला सचिव कमलेश मानव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें किसान विरोधी नीतियां अपना रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को आज तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी नहीं दी गई है और न ही उन्हें किसी प्रकार की सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए नहरों या स्टेट ट्यूबवेल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मानव ने यह भी बताया कि केसीसी कर्ज माफ करने के बजाय किसानों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर और अस्थावा के किसानों की जमीन छीनकर बड़े कॉरपोरेट घरानों को सौंपने का आरोप लगाया। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 11 जिलों में स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने को भी अनुचित बताया गया। इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय ने बताया कि पार्टी का 12वां राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि भाकपा माले बिहार में बीजेपी सरकार के ‘बुलडोजर राज’ को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top