Newswahni

परिवहन मंत्री बोले राज्य में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग पॉइंट का जाल बिछेगा शेखपुरा में बोले पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल…




परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने पूरे राज्य में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग पॉइंट का जाल बिछाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग यह पहल कर रहा है। विभाग अधिक से अधिक सीएनजी और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहित करेगा। सड़क सुरक्षा सुगम करने में जुटा विभाग मंत्री राउत पटना से सड़क मार्ग द्वारा जमुई जाते समय शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अतिथि शाला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद परिवहन मंत्री का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने अपने विभाग की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग लोगों के आवागमन को सुगम बनाने और सड़क सुरक्षा के उपाय करने में जुटा है। उन्होंने बताया कि विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के दूर-दराज तक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य लोगों के आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाना है। इसके अतिरिक्त, पूर्व में चल रही मुख्यमंत्री परिवहन योजना को भी तेज करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड के पांच ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त बेरोजगार युवकों को वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि परिवहन क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने शेखपुरा से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं, जिसमें उन्होंने मंत्री और सांसद के रूप में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। रविवार को शेखपुरा पहुंचने पर विधायक रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और उनके विभाग के साथ-साथ लोगों के अन्य ज्वलंत समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य को विकास की एक नई ऊंचाई पर ले जाने का दावा किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top