Newswahni

घंटे में जेल से बाहर आकर की थी शादी पत्नी ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म तो फिर काला जठेड़ी को मिली घंटे…



कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर विशेष राहत देते हुए अपनी पत्नी और नवजात जुड़वां बेटियों से मिलने की इजाजत दी। बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच वह गुरुग्राम पहुंचा और करीब चार घंटे परिवार के साथ समय बिताया।

रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर काला जठेड़ी को 1 जुलाई को 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की। वह कड़ी पुलिस सुरक्षा में वह अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंचा। काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) प्रक्रिया के जरिए जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। कोर्ट से पहले इस प्रक्रिया की अनुमति ली गई थी।

प्रसव के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ने के कारण सी-सेक्शन (ऑपरेशन) से डिलीवरी करानी पड़ी। काला जठेड़ी को पैरोल देने से पहले कोर्ट ने अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कराई, उसके बाद पैरोल मंजूर की है।

कोर्ट ने साफ-साफ कहा कि यह राहत केवल मानवीय आधार पर दी गई है। इसका मूल मुकदमे की सुनवाई या केस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिल्ली पुलिस की टीम ने काला जठेड़ी को सुबह करीब 12 बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गुरुग्राम पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रही। चार घंटे की इस कस्टडी पैरोल के दौरान गैंगस्टर ने पत्नी और नवजात बच्चों के साथ मुलाकात की।

सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला संदीप जठेड़ी 12वीं पास है। पहले वह केबल ऑपरेटर का काम करता था। मार्च 2024 में उसने पूर्व लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से दिल्ली में शादी की थी। अनुराधा चौधरी को मैडम मिंज के नाम से भी जाना जाता है। दोनों की शादी भी कोर्ट की अनुमति से पैरोल पर हुई थी।

काला जठेड़ी पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, फिरौती, रंगदारी जैसे 30 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से जेल में बंद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top