![]()
किशनगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए 345.662 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को भागलपुर स्थित सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई। गांजा, ब्राउन शुगर और हेरोइन नष्ट विनष्टीकरण की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में बनी औषधि निपटान समिति की निगरानी में हुई। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) और केंद्रीय मालखाना प्रभारी भी मौजूद थे। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 343.8 किलोग्राम गांजा, 0.948 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 0.914 किलोग्राम हेरोइन शामिल थी। नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी ये सभी ड्रग्स किशनगंज जिले के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस मामलों से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नष्ट किया जाता है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि ये ड्रग्स दोबारा अवैध इस्तेमाल या तस्करी के नेटवर्क तक न पहुंचें। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Source link