![]()
श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 जुलाई से हावड़ा-राजगीर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर भी होगा, जिससे जिले के यात्रियों को जसीडीह और देवघर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03001/03002 हावड़ा-राजगीर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। हावड़ा से यह ट्रेन रात 11:50 बजे प्रस्थान कर आसनसोल, जसीडीह, किऊल और शेखपुरा होते हुए राजगीर पहुंचेगी। शाम 4 बजे शेखपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1:25 बजे राजगीर से खुलकर शाम 4 बजे शेखपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और वहां से हावड़ा के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के परिचालन से शेखपुरा, लखीसराय और नालंदा जिले के यात्रियों की रेल संपर्क सुविधा सीधे हावड़ा से जुड़ जाएगी। ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू करने की मांग की श्रावणी मेले के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी। साथ ही कोलकाता से इस क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों और सामानों के परिवहन को भी गति मिलेगी। यात्रियों का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन के चलने से गया-हावड़ा एक्सप्रेस पर शेखपुरा और लखीसराय के बीच यात्रियों का दबाव भी कम होगा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू करने की मांग की है।
Source link