Newswahni

स्कॉर्पियो ने साल के बच्चे को कुचला मौत सीतामढ़ी में ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग चालक फरार…




सीतामढ़ी में शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो ने दो साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जल गया। घटना बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी गांव की है। मृतक की पहचान अजीत स्वर्णकार के बेटे मिहिर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में लगाई आग शुक्रवार की शाम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दिया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में आग लगा दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन लगभग पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top