Newswahni

सीवान जेल में बंद रईस खान की तबीयत बिगड़ी टाइफाइड की पुष्टि कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लाया गया इलाज के बाद वापस जेल…




सीवान मंडल कारा में बंद रईस खान की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि वह पिछले करीब पांच दिनों से लगातार बुखार से पीड़ित था। जेल में प्राथमिक उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार को पुलिस निगरानी में एंबुलेंस के जरिए रईस खान को मंडल कारा से सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। आवश्यक जांच के दौरान उसे टाइफाइड की शिकायत पाई गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने आवश्यक दवाएं दीं और कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा। स्वास्थ्य स्थिति सामान्य मिलने पर इलाज पूरा होने के बाद उसे पुनः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडल कारा भेज दिया गया। पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में रखा इधर, जैसे ही शहर में रईस खान के इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जाने की सूचना फैली, उसके समर्थकों की भीड़ अस्पताल परिसर के बाहर जुटने लगी। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के मुख्य गेट और आसपास पहुंच गए। हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने किसी भी समर्थक को इलाज वाले हिस्से तक जाने की अनुमति नहीं दी और पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में रखा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। नगर थाना पुलिस, दंगा नियंत्रण बल तथा पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई थी। महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल लगातार मुस्तैद रहे
अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, इमरजेंसी वार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल लगातार मुस्तैद रहे। इलाज के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि रईस खान पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। जेल में प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उसे सदर अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं।इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे दोबारा मंडल कारा भेज दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top