Newswahni

बीकानेर हावड़ा और नेताजी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें होंगी प्रभावित रेलवे ने जारी किया अपडेट



प्रयागराज मंडल के अंतर्गत कानपुर-टुंडला रेलखंड पर स्थित पनकी धाम स्टेशन पर चौथी रेल लाइन की कनेक्टिविटी का काम शुरू होने जा रहा है। यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते जुलाई के अंतिम सप्ताह में कोडरमा जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

देर से खुलेंगी बीकानेर और बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस मार्ग की दो प्रमुख ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही री-शेड्यूल होकर चलेंगी। ये दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी, जिससे यात्रियों को कोडरमा पहुँचने के लिए भी अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है।

बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस
बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस

रास्ते में रोक-रोककर चलाई जाएंगी ये प्रमुख ट्रेनें

तकनीकी कार्य के कारण मार्ग में ट्रेनों का नियंत्रित परिचालन किया जाएगा। यानी नीचे दी गई ट्रेनों को रास्ते में जगह-जगह रोककर चलाया जाएगा, जिससे यात्रा के समय में बढ़ोतरी होना तय है। 
हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस
यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
नेताजी एक्सप्रेस

29 को चलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस बीकानेर से 150 मिनट देर से खुलेगी।
29 को चलने वाली 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस बाड़मेर से 120 मिनट देर से खुलेगी।
30 को चलने वाली 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस आनंद विहार से 150 मिनट देर से खुलेगी।
30 को चलने वाली 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस टाटा से 120 मिनट देर से खुलेगी।

नियंत्रित कर चलने वाली ट्रेनें

21 व 24 को चलने वाली 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
22 व 23 को चलने वाली 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
28 को चलने वाली 12274 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
30 को चलने वाली 13052 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
30 को चलने वाली 13051 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
30 को चलने वाली 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
30 को चलने वाली 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
30 को चलने वाली 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
30 को चलने वाली 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।

लाइव स्थिति जरूर जांचें – यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस NTES ऐप, रेल मदद ऐप, आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर जरूर चेक कर लें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top