Newswahni

सीतामढ़ी में सड़े गले अनाज डिस्ट्रीब्यूशन पर डीएम सख्त की रिपोर्ट के बाद बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…




सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड में सड़े-गले और खराब गुणवत्ता वाले अनाज के वितरण मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लाभुकों तक घटिया अनाज पहुंचने की शिकायत के बाद जिलाधिकारी रिची पांडेय ने तत्काल संज्ञान लिया था। जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। अनाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए थे दरअसल, 1 जुलाई को डुमरा प्रखंड प्रमुख, बीडीओ और अन्य जनप्रतिनिधियों ने एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया था। इस दौरान गोदाम में रखे अनाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जनता के बीच सड़ा-गला या खराब गुणवत्ता का अनाज पहुंच रहा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने इसे घोर लापरवाही और अनियमितता का सूचक बताया। कठोर कार्रवाई की जाएगी – DM डीएम ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी अधिकारी या कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top