Newswahni

सालों की यातना के बाद पति की हत्या महीने तक शव के ऊपर नहाती रही पत्नी कंकाल बाथरूम में फर्श के नीचे मिला…



उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जो घरेलू हिंसा की काली सच्चाई को उजागर करता है। सिकंदरा इलाके में सुरेंद्र शर्मा का कंगाल उनके ही घर में बाथरूम के फर्श के नीचे मिला है। पुलिस ने उनकी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया।

सुरेंद्र शर्मा की हत्या सालों की यातना का इंतकाम है। यह मामला शुरू में एक लापता व्यक्ति की तलाश के रूप में दर्ज हुआ था। लगभग डेढ़ महीने तक परिवार वाले सुरेंद्र की तलाश में भटकते रहे, लेकिन सच्चाई बेहद भयावह निकली।

पुलिस की जांच में पता चला कि 26 मई को घर में हुई मारपीट के बाद रूबी ने पति की हत्या कर दी और शव को बाथरूम के फर्श में गाड़ दिया। 45 दिन तक लापता होने का नाटक करती रही।

सालों की यातना का दर्द

रूबी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसका जीवन नर्क बन गया था। सुरेंद्र शर्मा बेरोजगार था और शराब की लत में डूबा हुआ था। वो अक्सर नशे की हालत में घर आता और पत्नी पर अत्याचार करता। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब थी। घर का गुजारा सुरेंद्र की मां की पेंशन पर होता है।

रूबी के अनुसार, लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना सहने के बाद उसकी सहनशक्ति जवाब दे गई। 26 मई की रात, जब पति ने फिर से मारपीट की, तो उसने फैसला कर लिया कि अब बस बहुत हो चुका है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

रूबी ने महिला को बताया कि उसने अपने पति की खीर में 18 से ज्यादा नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रूबी ने अपने जेठ को फोन कर राजस्थान से बुलाया, ताकि दोनों बच्चों और सास को जेठ के साथ भेजकर पति का शव ठिकाने लगा सके।

रूबी ने अपने जेठ को घर के अंदर नहीं आने दिया। दोनों बच्चों और सास को घर से करीब 100 मीटर से ही जेठ के साथ भेज दिया। इसके बाद बाथरूम में गड्ढा खोदा, शव को कमरे से खींचकर बाथरूम में ले गई और दफना दिया। उसने जेठ को बताया कि पति उससे झगड़ा कर 5 हजार रुपए लेकर चला गया है। वारदात को अंजाम देकर वो खुद भी राजस्थान चली गई और लौटकर मजदूर बुलवाकर बाथरूम में फर्श बनवा दिया।

जेठ को बताया सच

सुरेंद्र कुमार शर्मा की शादी इटावा की रहने वाली रूबी से 2010 में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। सुरेंद्र शर्मा मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे, वो अपने परिवार के साथ आगरा रहते थे। पति की हत्या के बाद रूबी बीच-बीच में रोने लगती थी। जेठ को रूबी पर शक होने लगा था।

3 जुलाई की सुबह जेठ ने रूबी से कहा कि रोने से परेशानी दूर नहीं होगी। कोई बात है, तो मुझे बता दो मैं तुम्हें बचा लूंगा। इस पर रूबी पिघल गई और पति को दफनाने का सच बता दिया। पुलिस ने जब फर्श तोड़ा तो लाश गल चुकी थी, सिर्फ कंकाल मिला। इसलिए पोस्टमॉर्टम भी नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें: पति ने भारी बैटरी उठाकर पत्नी के सिर पर मारा, फिर खुद भी… दिल्ली में दिल दहलाने वाली हत्या; 3 साल की बच्ची के साथ क्या किया?

(नोट- घरेलू हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यदि आप या आपके आस-पास कोई ऐसी स्थिति में है, तो तुरंत पुलिस 112 या महिला हेल्पलाइन 1091 पर संपर्क करें। कानूनी रास्ता ही सही रास्ता है।)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top