Newswahni

सहरसा गैंगरेप केस में टीम पीड़ित से मिली दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं जल्द एक्शन की मांग आंदोलन की चेतावनी…




सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने इलाके को झकझोर दिया है। इस गंभीर घटना के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। दरअसल बीते 14 अप्रैल 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गैगरेप की घटना अंजाम दिया गया था शिष्टमंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पार्टी पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी। दोषी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने घटना को अत्यंत गंभीर और निंदनीय बताया। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और समाज में कानून का भय बना रहे। नेताओं ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने प्रशासन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना गंभीर लापरवाही है। शर्मा ने स्पष्ट किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में ऐसी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा
उन्होंने नवहट्टा पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा। शर्मा ने यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी। शिष्टमंडल में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पूजा सिंह राठौड़, नवहट्टा मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी एवं कृष्ण साह सहित नीरज कुमार, सोहन दास, मुकेश साह और रंजीत यादव जैसे कई कार्यकर्ता शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top