Newswahni

सहयोग शिविर की तैयारी में जुटा जहानाबाद प्रशासन डीएम एसपी ने की समीक्षा बैठक मई से पंचायतों में लगेंगे कैंप…




जहानाबाद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में सहयोग शिविरों के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, आवेदन प्राप्ति और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुसार, आगामी 19 मई से पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” शुरू किए जाएंगे। ये शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होंगे, जहाँ ब्लॉक, अंचल और थाना से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविरों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्हें शिविर के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्वयं उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि सहयोग शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top