Newswahni

बंगाल से कमल की गूंज व्हाइट हाउस तक पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी को दी बधाई…



2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत की गूंज अब अमेरिका के व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है। इस बंपर जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी है। ट्रंप ने इस जीत को ‘ऐतिहासिक और निर्णायक’ करार दिया है। 

बंगाल जीत पर पीएम मोदी को ट्रंप ने दी बधाई

बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बंगाल में धमाकेदार जीत के लिए खुद मैसेज भेजकर बधाई दी है। उनके मुताबिक इतना ही नहीं, ट्रंप ने तो यहां तक कहा कि भारत खुशकिस्मत है, जिसे मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। 

गौरतलब है कि 294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस जीत के साथ ही बीजेपी ने बंगाल की सत्ता पर 15 साल से काबिज टीएमसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई। 

9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी सामने आ गई है। 9 मई को बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसका ऐलान किया है। बीजेपी ने ये तारीख इसलिए चुनी है, क्योंकि इसी दिन 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top