Newswahni

समस्तीपुर में सड़क हादसे में जीएनएम की मौत ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लखीसराय लौट रही थी हाईवा ने मार दी टक्कर…




समस्तीपुर में रविवार को स्कूटी और हाईवा की टक्कर हो गई। जिसमें सरायरंजन स्थित श्रीरामजानकी मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित एक जीएनएम की मौके पर मौत हो गई। मृतका लखीसराय के बरियारपुर, पोरी बाजार निवासी संतोष कुमार की पत्नी रेखा कुमारी (34) है। हादके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। रेखा कुमारी को कॉलेज परिसर में आईपीडी क्वार्टर मिला हुआ था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर लखीसराय जा रही थीं। दलसिंहसराय के करीब पहुंचने पर तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान दलसिंहसराय की ओर से आ रहे हाईवा ने टक्कर मार दी। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर पगड़ा पुल के पास की है। दस्तावेजों से हुई पहचान हादसे के काफी देर तक मृतका की पहचान नहीं हुई थी। जिसके बाद स्कूटी से कुछ कागजात मिले। दस्तावेजों से पहचान हो पाई। पहचान होने तक शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजन को सूचना दी सड़क जाम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पगड़ा चौक काफी व्यस्त है, लेकिन इस मार्ग पर वाहन चालक अक्सर तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं। इसके कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। बताया गया कि रेखा कुमारी मेडिकल कॉलेज परिसर में अकेले रहती थीं। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में जेएनएम की मौत हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top