Newswahni

गयाजी में रविवार को करंट से नाबालिग की मौत खेत में पानी देखने गया था रास्ते में टूटकर गिरा था बिजली का तार…




गयाजी में रविवार को करंट से 12 साल के नाबालिग की मौत हो गई। वो खेत में पानी की स्थिति देखने गया था। तभी उसे करंट लगा। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टिकारी-कुर्था मार्ग को कैलाशपुर के पास जाम कर दिया। आगजनी भी की। मृतक की पहचान बड़गांव निवासी सुबोध कुमार के बेटे इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इंद्रजीत खेत में पानी देखने के लिए गया था। इसी दौरान वह रास्ते में बिजली के तार से करंट लग गया। घटना कोंच थाना क्षेत्र के बड़गांव की है। गिली मिट्‌टी में गिरा था तार
बताया गया कि बिजली का तार खेत में गिरा हुआ था। खेत की क्यारी पूरी तरह गीली थी। इस वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को समझने का मौका तक नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। लोगों ने बिजली विभाग की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की।
सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लगी लाइन
सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टिकारी-कुर्था मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सड़क जाम की सूचना मिलने पर कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। लोगों को समझाया गया। इसके बाद पुलिस ने जाम हटवाया। करीब डेढ़ घंटे जाम की स्थिति बनी रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top