Newswahni

समस्तीपुर में दो पक्षों में मारपीट चार लोग घायल हथौड़ी से रिश्तेदार ने किया हमला सिर में लगी चोट…




समस्तीपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हथौड़ी से हमला किया गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरेरा गांव में हुई, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान रामसागर राय की 45 साल की पत्नी संजू देवी, उनके 20 साल का बेटा गुलशन कुमार, 24 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी और सोनी कुमारी के 35 वर्षीय पति सुबोध कुमार के रूप में की गई है। परिवार के सदस्यों के बीच दो कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। चचेरे भाई के साथ है जमीन का झगड़ा घायल गुलशन कुमार ने बताया कि उनका अपने चचेरे भाई के साथ जमीन को लेकर पहले से विवाद था। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। इसके बाद चचेरे भाई और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर कत्ता और हथौड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सोनी कुमारी को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर हथौड़ी से वार किया गया, जिससे सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके सिर में कई टांके लगाए हैं। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति को देखते हुए उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है, ताकि अंदरूनी चोट की सही जानकारी मिल सके। गुलशन कुमार और संजू देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज आपातकालीन वार्ड में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पोखरेरा गांव से मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक घायल पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top