Newswahni

पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा मनमाना तेल इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सर्कुल जारी कर बताया क्या है सच्चाई…



होर्मुज स्ट्रेट के बीच देश में ईंधन की खपत में संयम बरतने के पीएम मोदी की अपील के बाद देश भर में ईंधन की उपलब्धता पर एक बार फिर से चर्चा गर्म हो गई है। इस बीच ईंधन कमी की को लेकर कई जगहों पर पेट्रोल पंप में तेल खत्म होने की भी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई पेट्रोल पंप पर ‘नो स्टॉक’ का भी बोर्ड लग गया है। 

इस बीच ईंधन की कमी एवं आपूर्ति को लेकर इंडियनऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने बयान जारी किया है। इंडियन ऑयल ने बयान जारी करते हुए कहा ‘खुदरा नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। देश भर में आपूर्ति संचालन सुचारू रूप से जारी है।’ वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा ‘ईंधन की कमी एवं आपूर्ति बाधित होने संबंधी रिपोर्ट भ्रामक हैं और रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा नियमित रिप्लेसमेंट और निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।’

देश में कम होती ईंधन आपूर्ति अफवाहों के बीच इंडियन ऑयल ने एक्स पर कहा ‘इंडियन ऑयल के खुदरा नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। देश भर में आपूर्ति संचालन सुचारू रूप से जारी है। इंडियन ऑयल देश भर में विश्वसनीय ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

आगे कहा ‘ग्राहकों से अनुरोध है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और सटीक जानकारी के लिए केवल इंडियन ऑयल के आधिकारिक संचार चैनलों पर ही भरोसा करें।’ हालांकि, उसने यह भी कहा कि वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के खुदरा ईंधन दुकानों की ओर रुझान बढ़ने से भी मांग पर अतिरिक्त दबाव बना है।’

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने बयान जारी करते हुए कहा ‘HPCL यह स्पष्ट करना चाहता है कि ईंधन की कमी एवं आपूर्ति बाधित होने संबंधी रिपोर्ट भ्रामक हैं और वास्तविक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं। HPCL के रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा नियमित रिप्लेसमेंट और निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।’

HPCL ने एक्स पोस्ट में अफवाह खबरों से बचने की भी सलाह दी। पोस्ट में लिखा ‘ग्राहकों से अनुरोध है कि वे घबराहट में खरीदारी न करें तथा सोशल मीडिया और टीवी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अफवाहों एवं अप्रमाणित संदेशों पर ध्यान न दें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।’ 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top