Newswahni

समस्तीपुर के अलग अलग इलाकों में घंटे तक शटडाउन काशीपुर धर्मपुर और ताजपुर रोड में एलटी तार बदला जाएगा जर्जर तार पोल की…




समस्तीपुर के अलग-अलग इलाकों में आज(12 अप्रैल 2026) को करीब 10 घंटे तक बिजली कटेगी। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान काशीपुर, धर्मपुर और ताजपुर रोड में एलटी बदलने के साथ ही पेड़ों की छंटाई की जाएगी। डीएम-एसपी आवास के साथ ही ऑफिसर कॉलोनी, सदर अस्पताल, ताजपुर रोड, पुरानी गैस गोदाम रोड, डॉ. एन तिग्गा रोड में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। साथ ही जर्जर पोल और तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या न हो। इसके अलावा शहर के श्री रामगली और सोनवर्षा चौक मोहल्ला में भी एलटी तार के साथ पेड़ कटिंग किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक इस इलाके में बिजली गुल रहेगी। बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी 11 हजार और 33 हजार तार बदला जा रहा है। दो दिन पहले धर्मपुर न्यू कॉलोनी के साथ ही विभूतिपुर और कल्याणपुर में तार बदलने का काम किया गया था। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top