Newswahni

सत्ता बदलते ही बेवफा हुई कोलकाता पुलिस पर ममता बनर्जी अभिषेक को कर दिया अनफॉलो नई फॉलोइंग लिस्ट में अब मोदी समेत ये…



बंगाल की सत्ता से ममता का पत्ता कटते ही कोलकाता पुलिस भी ‘बेवफा’ हो गई। उसने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया है।

इतना ही नहीं, कोलकाता पुलिस की फॉलो लिस्ट में अब सुवेंदु अधिकारी, PM मोदी और अमित शाह को शामिल किया गया है। 

नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले बड़ा झटका

बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दे दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता पुलिस की फॉलोइंग लिस्ट में ये बदलाव मतगणना के ठीक बाद देखा गया है।

सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि ममता के सत्ता से हटते ही उनके वफादारों ने भी अपनी वफादारी बदल ली है।

15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया

सुवेंदु अधिकारी ने 2026 के चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटें जीतीं। 2021 के नंदीग्राम चुनाव का इतिहास दोहराते हुए, इस बार उन्होंने भवानीपुर से निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, BJP ने 207 सीटें हासिल कीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 80 सीटें जीतीं, जिससे राज्य में उसके 15 साल के शासन का अंत हो गया। वामपंथियों के 34 साल और TMC के 15 साल के शासन के बाद, बंगाल में एक बार फिर ‘पोरीबोरतोन’ (बदलाव) की गूंज सुनाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top