Newswahni

दिल्ली में पांडव की हत्या जनसुराज ने निकाला कैंडल मार्च शेखपुरा में हत्यारों को फांसी देने और सरकारों से न्याय की मांग…




दिल्ली में बिहार के खगड़िया जिले के युवक पांडव कुमार की कथित पुलिस कांस्टेबल द्वारा गोली मारकर हत्या के विरोध में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने बीती रात शेखपुरा में कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च के माध्यम से हत्यारों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। जनसुराज के जिलाध्यक्ष मो. इमाम शफी ने कैंडल मार्च का नेतृत्व किया। इसमें युवा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, मो. क्यूम, गोपाल कुमार सहित कई अन्य नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड से हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर मार्च शुरू किया। अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के समीप मार्च संपन्न हुआ यह कैंडल मार्च शहर के पटेल चौक, खांड पर और कटरा चौक से होते हुए चांदनी चौक तक पहुंचा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के समीप यह मार्च संपन्न हुआ। मार्च के दौरान जिलाध्यक्ष मो. इमाम शफी ने कहा कि यह आंदोलन बिहार की अस्मिता बचाने और पांडव कुमार के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर चलाया गया है। उन्होंने दिल्ली सरकार के साथ-साथ बिहार और केंद्र सरकार से पांडव कुमार के परिवार को न्याय दिलाने की अपील की। नफरत से होने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की भी मांग की जनसुराज नेताओं ने दिल्ली और देश के अन्य शहरों में बिहारियों के प्रति नफरत से होने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की भी मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पांडव कुमार के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक जनसुराज का यह आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top