Newswahni

सगाई करो और बेटों को मार दो कोहिनूर जैसा मेरा बेटा चला गया अगर सिया एक इशारा करती तो फफक फफक कर रोए…



लोहागड़ किले से धक्का देकर हत्या किए गए 26 वर्षीय केतन अग्रवाल के परिवार का दर्द थमने का नाम नहीं ले रहा। केतन के चाचा ने हाथ जोड़कर देश के सामने अपना दिल खोला और ऐसी बातें कहीं जिन्हें सुनकर हर इंसान की आंखें नम हो गईं।

केतन के चाचा ने कहा कि पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है और उन्हें पूरा यकीन है कि न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा, “हमारे देश का कानून हमें न्याय दिला कर रहेगा। सरकार और पुलिस जो भी हमारे लिए करें, वह हमारे लिए अच्छा है।”

“घर का इकलौता बेटा था, कोहिनूर जैसा”

रुंधे गले से उन्होंने कहा कि केतन घर का इकलौता बेटा था, पूरे परिवार का सहारा था। आज कोहिनूर जैसा बेटा चला गया है, पूरे जीवन का सहारा चला गया है। उनकी यह एक लाइन बताती है कि एक परिवार के लिए यह नुकसान किसी भी चीज से पूरा होने वाला नहीं।

“सिया रोज घर आती थी, यकीन नहीं हो रहा”

केतन के चाचा ने बताया कि सिया गोयल उनके घर की बेटी जैसी थी। वह रोज आती थी, केतन के साथ शॉपिंग जाती थी, होटल में खाना खाती थी, घूमती-फिरती थी, सबको नमस्ते करती थी। सिया ऐसे करेगी, यह विश्वास नहीं हो रहा था।

परिवार का सबसे बड़ा दर्द यही है कि अगर सिया ने एक बार भी यह इशारा दिया होता कि वह यह शादी नहीं करना चाहती, तो वे खुद रिश्ता तोड़ देते। अगर सिया को डर लग रहा था कि सगाई तोड़ना बदनामी होगी, तो बोल देती। हम शादी तोड़ देते। बेटा चला गया, अब क्या है।

“बेटी बचाओ, बेटा कौन बचाएगा?”

केतन के चाचा ने देश से एक बड़ा सवाल पूछा जो आज सोशल मीडिया पर भी गूंज रहा है। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं बेटी बचाओ, यहां बेटों को कैसे बचाएंगे? आगे बेटों की शादी कैसे करेंगे अगर समाज में बेटियां ऐसे करेंगी, सगाई करें और बेटों को मार दें।”

उन्होंने बताया कि यह देश में इस तरह का तीसरा किस्सा है। अगर यह नहीं रोका गया तो तीन केस के तीन, 3000 बेटे मारे जाएंगे। अब ऐसा ही चलन बन जाएगा, सगाई करो और बेटे को मार दो।”

परिवार की देश से एक ही अपील है- “हमारा बेटा तो चला गया, अब दूसरा केतन नहीं जाना चाहिए। हमारा देश से यही कहना है।” उन्होंने यह भी कहा कि केतन जहां भी होगा, वहां से देख रहा होगा और उन्हें पूरा विश्वास है कि उसे न्याय जरूर मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः वेनेजुएला में भयंकर भूकंप, 1 लाख से ज्यादा हो सकती हैं मौतें?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top