Newswahni

शीशमहल बनने की वजह से दिल्ली चुनाव में हार हुई अब भ्रष्ट हाथों में चली गई है इसलिए राघव चड्ढा ने ज्वाइन करते…



शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसदों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस कदम से AAP के 10 में से 7 सांसद भाजपा में आए हैं, जिसके बाद पंजाब से लेकर दिल्ली में राजनीति माहौल गरमा गई है। इस बीच AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा ‘जो व्यक्ति AAP से जुड़ा था वह या तो AAP छोड़ चुका है या छोड़ रहा है। 7 सांसदों ने मिलकर AAP को छोड़ा है। AAP के नेता कह रहे हैं कि हम डर गए हैं, लेकिन हम डरके नहीं बल्कि हताश होकर AAP से गए हैं।’

शीशमहल की वजह से AAP की दिल्ली में हार

आम आदमी पार्टी (AAP) छड़ोकर भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने AAP पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने AAP को घेरते हुए कहा कि ‘आज दिल्ली में शीश महल पार्ट 2 बनकर तैयार हुआ है, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण शीश महल था।’ आगे उन्होंने कहा कि ‘AAP को इन सभी विषयों पर चिंतन करना चाहिए। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते अरविंद केजरिवल ने ‘शीशमहल’ बनाया था, जिसे लेकर कहा जाता है कि इसे बनवाने में जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए गए।  

आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने AAP पर कई गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘AAP अब भ्रष्ट लोगों के हाथ में है और पार्टी ने उन मूल्यों को छोड़ दिया है, जिनके लिए इसे बनाया गया था।’ आगे उन्होंने कहा ‘7 सांसदों ने मिलकर AAP को छोड़ा है। AAP के नेता कह रहे हैं कि हम डर गए हैं, लेकिन हम डरके नहीं, बल्कि हताश होकर AAP से गए हैं। AAP को इन सभी विषयों पर चिंतन करना चाहिए।  

राघव चड्ढा सहित इन राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़ा 

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसदों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल का नाम शामिल हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि AAP से बीजेपी में आए 7 राज्यसभा सांसदों की जॉइनिंग आज हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top