Newswahni

नालंदा में शादी के दिन बाद युवक की हत्या दोस्त मछली मारने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे सिर में पीछे…




नालंदा में अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। सिर में पीछे से गोली मारी गई है। घर से 1 किलोमीटर दूर नदी किनारे शव मिला है। मृतक की पहचान राहुल कुमार(26) के तौर पर हुई है। 20 अप्रैल को शादी हुई थी। घटना बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव की है। पिता मुकेश प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा शनिवार रात 9 बजे करीब खाना खाकर घर पर आराम कर रहा था। इस बीच उसके दो दोस्त जीरायन नदी में मछली मारने के बहाने बुलाकर साथ ले गए। अंदेशा नहीं था कि यह राहुल से आखिरी मुलाकात होगी। रविवार सुबह करीब 3:00 बजे छोटे बेटे कुंदन के पास फोन आया। सूचना दी गई कि राहुल को गोली मार दी गई है। भागते-भागते सूर्य मंदिर के पास पहुंचा, तो देखा कि मेरा बच्चा अकेला वहां पड़ा हुआ था। मुझे लगा कि उसकी सांस चल रही है। इलाज के लिए उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शादी की खुशिया मातम में बदली राहुल की शादी इसी महीने 20 अप्रैल को हुई थी। घर में अभी शादी की मिठाइयां और खुशियां खत्म नहीं हुई थी कि नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। गांव में डेकोरेशन का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। जांच के लिए FSL को बुलाया वारदात की सूचना मिलते ही बिंद थानाध्यक्ष मुरली आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। ताकि वैज्ञानिक पद्धति से अपराधियों की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मछली मारने को लेकर हुए पुराने विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। सिर में पीछे से गोली मारी गई है। परिजनों से लिखित आवेदन मिला है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top