
CM Vijay: तमिलागा वेट्ट्री कजगम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए सीएम बन गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेते समय विजय ने कुछ ऐसा किया कि राज्यपाल को उन्हें टोकना पड़ गया। आखिर क्या है पूजा माजरा चलिए बताते हैं।
दरअसल, थलापति विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा कुछ और बातें भी कहने लगे। इस पर राज्यपाल ने उन्हें टोक दिया। उन्होंने विजय को समझाया की शपथ कैसे लेनी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ वहीं बोलना है जो लिखकर दिया गया है।
शपथ लेते ही तालियों से गूंजा स्टेडियम
इसके बाद राज्यपाल ने जैसे ही कहा ‘नान’ यानी की मैं (विजय) ने अपना नाम सी जोसेफ विज बोलकर तमिल ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। विजय को अपना नया मुख्यमंत्री बनते देख लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और काफी देर तक हूटिंग सुनने को मिली।
समारोह में राहुल गांधी रहे मौजूद
विजय ने रविवार, 10 मई 2026 को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस खास पल के साक्षी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बने। शपथ ग्रहण समारोह में विजय के माता-पिता, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और अन्य लोग मौजूद रहे।
विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, तमिल एक्टर-डायरेक्टर राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं।
बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के घोषित होने के बाद कई दिनों तक चली सियासी उठापटक के बाद आखिरकार टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा जुटाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने शनिवार यानी 9 मई को चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात कर 121 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा। इसी के बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।
13 मई से पहले साबित करना होगा बहुमत
तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में से 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके बहुमत से दूर रह गई थी। अब राज्यपाल ने विजय को 13 मई या इसके पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।