Newswahni

मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार पर हंगामे का वीडियो आया सामने तेजस्वी ने पूछा कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई कब होगी…




मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। वायरल CCTV वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है, जो दो दर्जन गुर्गों के साथ आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है, तांडव मचाता है और कानून की धज्जियां उड़ाता है। क्या सरकार में इतनी हिम्मत है कि ऐसे विधायक पर कार्रवाई कर सके।’ जान से मारने की धमकी दी गई दरअसल, पूरा मामला नगर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने से जुड़ा है। विधायक की शिकायत पर जिले के अलग-अलग थानों में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार और पताही जगन्नाथ निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश लगातार फेसबुक के माध्यम से उनकी छवि खराब करने और विधानसभा क्षेत्र-94 को लेकर भ्रामक पोस्ट कर रहे थे। विधायक के अनुसार, हाल के दिनों में उनकी तस्वीर लगाकर चरित्र हनन का प्रयास भी किया गया। पुलिस को दिए आवेदन में कहा था कि कई बार समझाने के बावजूद आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालते रहे। इसी सिलसिले में वह अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने गए थे। वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ आए समर्थकों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने खुद को AK-47 मामले में जेल जा चुका बताते हुए दोबारा ‘भून देने’ की धमकी दी। दूसरे पक्ष ने दर्ज कराया मामला इधर, मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब दूसरे पक्ष की ओर से भी विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। मुकुंद कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि विधायक रंजन कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की। आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और हाथ-मुक्के से हमला किया, बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों को भी हथियार दिखाकर धमकाया गया। इतना ही नहीं, परिवार का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ देने और पूरे घर में दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि पूरी घटना का CCTV फुटेज साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल CCTV वीडियो को लेकर शहर में चर्चाएं तेज है। वीडियो में कुछ लोग एक घर के बाहर हंगामा और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे क्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top