Newswahni

वर्धमान क्षेत्र में मैनहोल टूटी मीठापुर बी टाइप में हुआ जलजमाव जून तक बाकरगंज नाला में जल प्रवाह होने चाहिए सुचारु नगर आयुक्त…




आगामी मानसून को देखते हुए आज पटना नगर निगम के नगर आयुक्त ने वार्ड पार्षदों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने नूतन राजधानी अंचल और बांकीपुर अंचल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मानसून पूर्व तैयारियों, नाला उड़ाही कार्यों और जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही पटना मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी और नगर निगम के सभी 75 वार्ड पार्षदों के लिए भत्ता की राशि का आवंटन कर दिया गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा कुल 8.38 लाख रुपये की राशि स्वीकृत और आवंटित की गई है। यह आवंटन सितंबर 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए किया गया है। वर्धमान क्षेत्र में मैनहोल टूटी, मीठापुर बी-टाइप में हुआ जलजमाव इस निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 19 स्थित वर्धमान क्षेत्र में पाया गया कि पुल निर्माण निगम द्वारा चलाए जा रहे निर्माण कार्यों के दौरान एक महत्वपूर्ण मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण मीठापुर बी-टाइप और वार्ड संख्या 18 के आसपास जलनिकासी प्रभावित हो रही है और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर आयुक्त ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुल निर्माण निगम और बुडको को प्राथमिकता के आधार पर नए मैनहोल का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। 15 जून तक परियोजना का कार्य पूर्ण करने का निर्देश वार्ड संख्या 16 में झुनझुन महल जनता रोड से बाइपास तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को 15 जून तक परियोजना का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि मानसून के दौरान स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, वार्ड संख्या 15 के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में बुडको द्वारा निर्माणाधीन बॉक्स ड्रेन परियोजना का भी निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि मानसून शुरू होने से पूर्व शेष सभी कार्यों को पूरा किया जाए। 15 जून तक बाकरगंज नाला में जल प्रवाह होने चाहिए सुचारु इस निरीक्षण के दौरान कदमकुआं, भंवर पोखर सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे नाला उड़ाही कार्यों की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने स्वयं मौके पर सिल्ट लेवल की जांच कर सफाई कार्यों की गुणवत्ता का आकलन किया गया। वार्ड संख्या 36 स्थित पीरमुहानी सम्प के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बुडको के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जून तक बाकरगंज नाला में मौजूद सभी अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को पूरी तरह सुचारु किया जाए। सड़क की पिचिंग के दौरान मैनहोल ढक दिए गए वार्ड संख्या 38 में ए.एन. पथ और कांग्रेस मैदान क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क की पिचिंग के दौरान पूर्व से निर्मित कई मैनहोल ढक दिए गए हैं, जिससे भविष्य में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी क्षतिग्रस्त एवं ढंके हुए मैनहोलों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top