Newswahni

लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद…



मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार को माता वैष्‍णो देवी दरबार के मार्ग लैंडस्‍लाइड हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दोपहर करीब 3 बजे बैटरी कार मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया। इस रूट पर चलने वाली बैटरी कार सेवा भी तुरंत रोक दी गई। यह पहली बार नहीं था। मंगलवार रात भी तेज बारिश के चलते रात 10 बजे यह मार्ग बंद करना पड़ा था। बुधवार सुबह 6 बजे सफाई के बाद इसे खोला गया था, लेकिन दोपहर की बारिश ने फिर हालात बिगाड़ दिए।

हालांकि बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए परेशानी बढ़ी, पर यात्रा रुकी नहीं। पारंपरिक मार्ग से श्रद्धालु पैदल, घोड़े, पिट्ठू और पालकी के सहारे लगातार भवन की ओर बढ़ते रहे। माता के जयकारों के बीच दर्शन का सिलसिला चलता रहा। खराब मौसम की मार हवाई सेवाओं पर भी पड़ी। कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर बंद रही। भवन से भैरव घाटी के बीच चलने वाली रोपवे सेवा को भी तेज बारिश और हवाओं के चलते कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा। राहत की बात यह रही कि शाम 5 बजे मौसम सुधरते ही रोपवे फिर शुरू कर दी गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक हेलीकॉप्टर और बैटरी कार सेवा बंद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top