![]()
किशनगंज पुलिस ने नशा विरोधी विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र से 2.150 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष बहादुरगंज को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कटहलबाड़ी गांव निवासी अरविंद कुमार अपने घर से गांजा बेच रहा था। इस जानकारी के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कटहलबाड़ी के वार्ड नंबर 1 स्थित अरविंद कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से कुल 2.150 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अरविंद कुमार (20 वर्ष, पिता-छबीलाल हरिजन, ग्राम-कटहलबाड़ी), मालती देवी (60 वर्ष, पति-अनंत लाल हरिजन, ग्राम-कटहलबाड़ी), भोबिन्द्र हरिजन (55 वर्ष, पिता-स्वर्गीय बिरिक लाल हरिजन, ग्राम-दहगांव) और संजना कुमारी (19 वर्ष, पिता-पर्वत राम, साकिन-मटाबाड़ी) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बहादुरगंज थाना क्षेत्र के निवासी इस संबंध में बहादुरगंज थाना में कांड संख्या-428/26, धारा-8/20(b)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों और गांजा के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है। साथ ही, अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि नशा-मुक्त किशनगंज बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम नागरिक नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, पु0अ0नि0 रंजीत कुमार भारती, राहुल कुमार और बहादुरगंज थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Source link