Newswahni

राम मंदिर में चोरी करने वालों को साल के अंदर हो जाएगा कैंसर कुढ़ कुढ़कर होगी मौत विधायक अनिल सिंह का बयान अखिलेश…



UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और चंदा चोरी को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। विपक्ष लगातार इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं अब सत्ता पक्ष के नेता ने अनिल सिंह ने ऐसा बयान दिया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया। उन्होंने आक्रामक और विवादित बयान देते हुए कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वालों को कैंसर होगा।

पूरा मामला उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट का है, जहां बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसमें वे राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भयानक गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।

‘राम मंदिर में चोरी करने वालों को होगा कैंसर’

इस दौरान विधायक अनिल सिंह ने कहा, ‘आज ऐसे-ऐसे कुकर्मी पड़े हैं कि मंदिर का घंटा तक उठा ले जा रहे हैं। उनके सिर पर भी पाप चढ़ेगा। जिन लोगों ने भी प्रभु राम के मंदिर में चोरी की होगी न, उन्हें सीधे कैंसर हो जाएगा। कैंसर सीधे तौर पर भगवान की तरफ से दी गई सजा-ए-मौत होगी। आप आगे एक साल बाद देखना, उन्हें कैंसर की बीमारी हो जाएगी। चोरों को हम नहीं रोक सकते, घर में जेवर चुराने वाले भी हमारे ही परिवार के लोग होते हैं।’

उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा, ‘चोरों को दंड देने का काम योगी और मोदी की सरकार करेगी। मगर प्रभु श्री राम ऐसा दंड देंगे कि वे कुढ़-कुढ़ कर मरेंगे। ऐसा दंड मिलेगा कि उनकी सात पुश्तें याद करेंगी कि मंदिर में चोरी करने का क्या अंजाम होता है।’

विधायक जी ने कहा कि जिन्होंने भगवान के नाम पर मंदिर में चोरी की है उसका बहुत बुरा हश्र होगा। इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा कि वे कैसे कुढ़-कुढ़ कर मरे हैं। ट्रस्ट का पैसा स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाने के लिए होता है ताकि गरीबों का मुफ्त इलाज हो सके।’

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

अनिल सिंह ने आगे सपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये समाजवादी पार्टी के लोग जो आवाज उठा रहे हैं, वे खुद चुट्टे चोर हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश में खुद जगह-जगह जमीनें हड़पीं, गरीबों के राशन बेचे, उनके हक छीने। अखिलेश यादव क्या बोलते हैं? उनके खुद के नेता भ्रष्टाचारी हैं। उनके घर में सीबीआई जांच चल रही है, मुलायम सिंह पर सीबीआई जांच चलती रही है। वे हमें न बताएं कि चोर कौन है, साल 2027 के चुनाव में जनता इन्हें जवाब देने का काम करेगी और इनका असली चेहरा दिखा देगी।’

अखिलेश यादव को घेरते हुए क्या क्या?

इतना ही नहीं, उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश के पुराने ट्वीट का जिक्र कर कहा, ‘जिन्होंने कभी रामलला के दर्शन नहीं किए, वे ट्वीट कर कहते हैं कि उनकी सरकार आएगी तो रामनगरी बनाएंगे। शर्म नहीं आती है। बीजेपी ने अयोध्या को ऐसा स्वर्ग बना दिया है कि आज अखिलेश यादव भी राम का नाम लेने पर मजबूर हो गए हैं। लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि आज अखिलेश का काम बिना राम का नाम लिए नहीं चल रहा है। ये भारतीय जनता पार्टी की ताकत है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top