![]()
मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या हुई है, फिर लाश जला दी गई। मृतका की मां रंजू देवी ने कहा कि मैं अपने बेटे के साथ दिल्ली में रहती हूं। 25 जून को बेटी जूली देवी से बात हुई थी, उसने कहा था कि ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मृतका की मां के अनुसार दहेज के लिए जूली को प्रताड़ित किया जाता था। मां ने जूली के पति, सास-ससुर और जेठ समेत 6 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सबूत मिटाने के लिए हमारे अनुपस्थिति में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मां के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। ससुराल वाले फरार हैं। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के जमहरुआ गांव का है।
8 साल पहले शादी हुई थी मृतका की मां रंजू कहती हैं कि बेटी की शादी 18 अप्रैल 2018 को मनियारी थाना क्षेत्र के जमहरुआ गांव निवासी उमेश राय के साथ हुई थी। शादी में 3 लाख रुपए, सोने की चेन, अंगूठी, बाली समेत अन्य घरेलू सामान दिए थे। इसके बाद भी दहेज में बाइक की डिमांड की जा रही थी। बाइक नहीं देने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
हत्या के बाद आनन-फानन में जला दिया शव मृतका की मां ने कहा कि जब बेटी ने कहा कि ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी है तो हमलोगों ने पति सहित ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, पर वे लोग नहीं माने। 25 जून को मुझे गांव से फोन आया कि बेटी की हत्या कर दी गई है। हम जब तक आते ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। मैं अपनी बेटी को अंतिम बार देख भी नहीं सकी।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी जताई चिंता रंजू देवी ने नातिन अनामिका और दोनों नातियों आर्यन-दीपांशु की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पुलिस से उनकी सुरक्षा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम नहीं होने के कारण अब पुलिस अन्य साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Source link