Newswahni

ये सात सांसद नहीं हैं गद्दार हैं उस पार्टी में शामिल हो गए जो आतंकवादी छोड़ने वाले सांसदों पर बरसी प्रियंका कक्कड़…



राघव चड्ढा के साथ 6 और राज्यसभा सांसदों ने AAP को सबसे बड़ा झटका दिया। इन सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ते ही BJP का दामन थाम लिया है।  AAP में मची सियासी हलचल को लेकर पार्टी के अंदरखाने मंथन जारी है। बैठकों का दौर शुरू हो चुका है तो इस फैसले पर AAP नेताओं की भी लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इन सांसदों पर गद्दार होने का आरोप लगाया है।

प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, “ये सात सांसद नहीं हैं, ये सात गद्दार हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के मुद्दे उठाने के लिए राज्यसभा भेजा था। ये गद्दार उस पार्टी को छोड़कर उस पार्टी में शामिल हो गए हैं जिसने हमेशा पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहा है।

ये सात सांसद नहीं हैं, गद्दार हैं-प्रियंका कक्कड़

BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कि प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि ये पार्टी 750 किसानों की शहादत के लिए जिम्मेदार है, जो पार्टी किसानों के बच्चों पर गाड़ी चढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। आज वे जाकर उस पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मगर मैं आपको बता सकती हूं कि पंजाबी देख रहे हैं कि जिन 7 सांसदों को उन्होंने संसद भेजा था, उन्होंने क्या किया, तो जनता जवाब देगी।

बता दें कि शुक्रवार (24 अप्रैल) को AAP के दिग्गज नेता राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। राघव खुद तो गए अपने साथ दो तिहाई सांसदों को भी ले गए। इनमें अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल का नाम शामिल है।

केजरीवाल को आत्मचिंतन करना चाहिए-BJP

वहीं, पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जो आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो हैं, उनके नेतृत्व पर सवाल खड़ा हुआ है, जिन साथियों ने आंदोलन से लेकर अब तक, पार्टी के बनने से लेकर उसके खड़ा होने तक पार्टी का साथ दिया अगर वे पार्टी छोड़ते हैं तो सवाल तो खड़े होते हैं। इसपर वे जवाब नहीं देंगे, न ही आत्मचिंतन करेंगे क्योंकि वहां लोकतंत्र नहीं तानाशाही है।”

“आप तो देश बदलने आए थे, आप तो भ्रष्टाचार में डूब गए… आम आदमी पार्टी ने पंजाब को जो धोखा दिया है यह उसी का प्रतिबिंब है… पंजाबी मुख्यमंत्री तो नाम के हैं, काम तो अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। इसी कारण पंजाब में दूर्दशा है, कानून का राज नहीं है… पंजाब को इन्होंने बेहाल कर दिया।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top