Newswahni

बिहार को आगे ले जाना मेरे लिए एक चुनौती बनने के बाद पहली बार गृह जिला मुंगेर पहुंचे सम्राट चौधरी कहा बिहार में…




मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार रविवार को अपने गृह जिला मुंगेर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मुझे गद्दी पर बैठाया है। ये मेरे लिए एक चुनौती है, मुझे बिहार को आगे ले जाना है।’ 16 मिनट के भाषण में सीएम ने सरकार की नीतियों का जिक्र किया। साथ ही अफसरों को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा, ब्लॉक, अंचल और थाने की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा। अगर अफसर ने एक महीने से ज्यादा समय तक फाइल लटकाई तो कार्रवाई होगी।’ इसके बाद सम्राट चौधरी ने तारापुर में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए बहुत काम करना है। आप लोग छुट्टी दीजिएगा तभी ना पटना जाकर बिहार के लिए काम करूंगा। इससे पहले सीएम सम्राट ने बैजलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सुनी। सीएम के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह दिखा, हैलीपैड के पास मैदान में लोगों की भीड़ रही। वहीं एक समर्थक 8 किलो के तरबूज पर सम्राट चौधरी और पीएम मोदी की तस्वीर उकेरी है। वहीं रविवार को देर शाम एक शादी समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से निशांत कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान निशांत ने सम्राट को सीएम बनने की बधाई दी। सीएम के दौरे से जुड़ी कुछ तस्वीरें… CM सम्राट चौधरी के स्पीच की बड़ी बातें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top