Newswahni

मोतिहारी में बाइक की भिड़ंत एक युवक की मौत राजमिस्त्री का काम कर बाइक से घर लौट रहा था…




मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्यामपुर-नरकटिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना दरपा थाना क्षेत्र के श्यामपुर-नरकटिया रोड पर गम्हरिया कला गांव से आगे छतवन के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक स्पलेंडर प्लस थीं, जिनकी आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बैकुंठवा निवासी 18 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से नरकटिया की तरफ जा रहा था। वहीं घायल युवक की पहचान गम्हरिया कला निवासी 24 वर्षीय रमेश कुमार बैठा के रूप में हुई है। रमेश प्रतिदिन की तरह राजमिस्त्री का काम कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गम्हरिया और नरकटिया के बीच छतवन के पास दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दरपा थाना पुलिस को दी। बाइकों को जब्त कर मामले की छानबीन जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल मुकेश कुमार को आदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल रमेश कुमार को उसके परिजन नरकटिया स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बैकुंठवा निवासी मुकेश कुमार की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों बाइकों को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top