Newswahni

मोतिहारी में डूबने से बच्चों की मौत गड्ढे में भरे पानी में खेलते समय हादसा दोनों की मौके पर मौत गांव में मातम…




मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एक पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के पलटू बेलवा गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान पलटू बेलवा निवासी पृथ्वीराज (9 वर्ष), पिता राकेश कुमार यादव, और मोहित कुमार (7 वर्ष), पिता यादव लाल राय, के रूप में हुई है। दोनों बच्चे गड्ढे के पास खेल रहे थे
गांव के पास एक ईंट-भट्ठे के कारण मिट्टी कटाई से एक बड़ा गड्ढा बन गया था, जिसमें पानी भर गया था। शनिवार को दोनों बच्चे इसी गड्ढे के पास खेल रहे थे। खेलते समय एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी पानी में चला गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद गांव में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top