Newswahni

मैनेजर की पत्नी को ड्राइवर से हो गया प्यार वो ने रची साजिश प्रेमिका से बोला वह मेरी गाड़ी में है कहो तो…



Alwar taxi driver affair: अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मिलकर पति के खिलाफ साजिश रच रहे थे, गनीमत रही कि पति ने दोनों की बातचीत सुन ली, वस वक्त उसे रास्ते से हटाने की बात हो रही थी। जिसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचता है।

अलवर की ये कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। कहानी की शुरुआत एक टैक्सी ड्राइवर से होती है, जिसकी मुलाकात एक अर्चना अरोड़ा नाम की युवती से होती है। वहीं अर्चना का पति कर्णव खत्री बैंक मैनेजर था, जो जयपुर में नौकरी करता था। अर्चना अक्सर अलवर से जयपुर अपने पति से मिलने जाया करती थी। सफर से लिए टैक्सी लेना भी आम बात हो गई थी, लेकिन एक दिन इसी सफर के दौरान अर्चना की मुलाकात टैक्सी ड्राइवर ऋषभ शर्मा से होती है, इस मुलाकात से उसकी जिंदगी में एक अलग मोड़ आता है। 

सफर के दौरान बढ़ी ड्राइवर से नजदीकियां 

जयपुर जाने के लिए अर्चना अक्सर ऋषभ की ट्रैक्सी से जाने लगी, पहले तो दोनों की नॉर्मल बातें होती थी, जैसे कितनी दूरी है, कितना समय लगेगा… फिर धीरे-धीरे बातचीत का दायरा बढ़ने लगा। जिसके बाद दोनों ने फोन पर बातचीत करनी भी शुरू कर दी, देखते ही देखते दोनों का रिश्ता एक अलग दिशा में बढ़ता चला गया। अब हालात ऐसे हो गए थे कि दोनों रोज बात करते और साथ जीने मरने की कसमें खाते। बातचीत करना दोनों की आदत बन चुकी थी, घंटों फोन पर बातें होती, ये रिश्ता इतना गहना होता चला गया कि वो एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे और एक-दूसरे के बिना सोचना भी मुश्किल हो गया था।

पति ने सुन ली दोनों की बातें 

एक दिन कर्णव खत्री जयपुर से अलवर लौट रहे थे। संयोग से उसने ऋषभ की टैक्सी ही बुक कर ली, इसके बाद सफर शुरू होता है। कर्णव पीछे की सीट पर बैठा था फिर उसे नींद आने लगी तो वो गाड़ी में ही कुछ देर सो गया। ड्राइवर ऋषब को लगा कि कर्णव गहरी नींद में सो गया है, तभी उसने तुरंत अर्चना को फोन गुमा दिया। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी, इस बीच दोनों की जो बातें हुई उसने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया।

तुम्हारा पति मेरी गाड़ी में… कहो तो रास्ते से हटा दूं- ड्राइवर

ऋषभ फोन पर अर्चना से कहता है कि, ‘तुम्हारा पति मेरे साथ ही गाड़ी में है… अगर कहो तो आज ही इसे रास्ते से हटा दूं।’ इस दौरान सीट पर पीछे लेटे कर्णव की नींद टूट गई, लेकिन उसने आंखें नहीं खोली। वो सोने का नाटक करता रहा। इस बीच पति कर्णव ने बिना कुछ बोले दोनों की बातचीत अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली।

कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग से शक यकीन में बदला 

इस रिकॉर्डिंग के बाद कर्णव हिल गया, इसके बाद उसने अपने शक की पड़ताल करनी शुरू की। उन्होंने चुपचाप और सबूत जुटाने शुरू किए। कॉल डिटेल, बातचीत, फोन रिकॉर्डिंग सब कुछ धीरे-धीरे सामने आने लगा। अब साफ हो चुका था कि यह सिर्फ जान-पहचान नहीं, बल्कि गहरा रिश्ता है।

अर्चना ने पति से मांगे 50 लाख रुपये 

अब जब कर्णव ने अर्चना से इस बारे में बातचीत करनी चाही तो, मामला संभलने के बजाय और बिगड़ गया। बातचीत बहस में बदली और बहस विवाद में। जिसके बाद अब सब कुछ ठीक होना बहुत मुश्किल था। कुछ समय बाद मामला तलाक तक पहुंच गया। इसी बीच अर्चना की तरफ से 50 लाख रुपये की मांग की बात भी सामने आई। लेकिन कर्णव ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे तनाव और बढ़ गया।

घर, परिवार, बच्चे सब छोड़कर भागी अर्चना 

एक दिन अचानक अर्चना घर छोड़कर चली गई। वो अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गई और बाद में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर, परिवार, बच्चे सब पीछे छोड़ अर्चना एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी। जिसके बाद आखिरकार मार्च 2026 में कर्णव ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। शिकायत दर्ज हुई, फिर जांच शुरू हुई। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

करीब एक महीने बाद अचानक अर्चना और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अदालत में पेशी हुई और अर्चना को जेल भेजा गया, वहीं प्रेमी ऋषभ को रिमांड पर लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में कई पहलुओं की जांच की जा रही है। रिकॉर्डिंग और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, मैथिली ने..



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top