Newswahni

मुजफ्फरपुर दिवाली की आतिशबाजी से पहुंचा घंटे पहले दर्ज था बच्चों बुजुर्गों को ज्यादा खतरा अस्थमा के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी…




दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर अब मुजफ्फरपुर की हवा पर दिखने लगा है। रविवार शाम से देर रात तक लगातार पटाखे फूटते रहे। इससे निकले धुएं के कारण शहर की हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ गई। सोमवार सुबह 9 बजे तक भी प्रदूषण का स्तर सामान्य नहीं हो पाया। AQI डॉट इन वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 9 बजे मुजफ्फरपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम 6 बजे शहर का AQI 190 के पार था। जबकि रविवार को सबसे कम AQI 167 दर्ज किया गया था। रात में आतिशबाजी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा। वेबसाइट पर रात 12 बजे तक यह आंकड़ा 1091 तक पहुंचने की जानकारी दर्ज की गई। इसके बाद सोमवार सुबह 9 बजे यह 361 रिकॉर्ड किया गया। रात के आंकड़े में यह उछाल दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा में बढ़े प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दिखाता है। बच्चों-बुजुर्गों को ज्यादा खतरा प्रदूषण का बढ़ा हुआ स्तर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसी हवा में सांस लेने से खांसी, गले में जलन, आंखों में परेशानी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अस्थमा और दूसरी सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 300 पार होने पर हवा बहुत खराब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, AQI 301 से 400 के बीच रहने पर हवा बहुत खराब श्रेणी में होती है। वहीं 401 से 500 के बीच पहुंचने पर इसे गंभीर श्रेणी माना जाता है। सोमवार सुबह मुजफ्फरपुर का 361 AQI इसी बहुत खराब श्रेणी में रहा। दीपावली की रात देर तक चली आतिशबाजी के बाद शहर की हवा में प्रदूषण का असर सुबह तक बना रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top