Newswahni

मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान पांच युवतियां डूबीं एक ही गांव की रहने वाली एक दूसरे को बचाने में हादसा तलाश शुरू…




मुंगेर में बुधवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान पांच युवतियां डूब गईं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर चौखंडी के पास की है। बताया जा रहा है कि सभी युवतियां एक ही गांव की रहने वाली थीं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया। गंगा घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों की मदद से युवतियों की तलाश शुरू पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबी युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त, प्रशासन द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को भी मौके पर बुलाने की कवायद की जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवतियां गंगा किनारे स्नान करने गई थीं। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चली गईं। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी युवतियां गंगा की तेज धारा में समा गईं। गंगा घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सभी युवतियां डूब चुकी थीं। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। खबर अपडेट हो रही है….



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top