Newswahni

फूल तोहफे और रोमांटिक डांस मौत से पहले केतन ने सिया को दिया था खूबसूरत बर्थडे सरप्राइज हुआ वायरल…



Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के लोनावला स्थित लोहगढ़ किले में हुई केतन अग्रवाल की मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केतन इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि वे जिस मंगेतर की जिंदगी में खुशियां भरने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, वही अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उनके लिए मौत का कुआं खोद रही थी।

वीडियो में केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बेहद खूबसूरत सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। केतन सिया को आंखें खोलने के लिए कहते हैं और फिर उन्हें प्यारा सा फूल थमाते हैं। इसके बाद कार का रूफटॉप खोलते हैं जिस पर ढेर सारे गुलाब रखे होते हैं। वहीं कार के अंदर भी अलग-अलग फूलों का सेटअप होता है। ये रोमांटिक सरप्राइज पाकर सिया भी खुश होने का ‘ढोंग’ करती दिखाई दी।

‘आंखों में तेरी’ गाने पर किया रोमांटिक डांस

इसके अलावा इंटरनेट पर एक और वीडियो सर्कुलेट हो रहा है जिसमें केतन सिया की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे एक खूबसूरत स्पॉट पर ले जाते हैं। इसके बाद वो जैसे ही मंगेतर की आंखें खोलते हैं तो उनके चारों ओर रोमांटिक सेटअप लगा होता है। टेबल पर केक, बगल में एक गिराटिस्ट और रोमांटिक बॉलीवुड सॉन्ग ‘आंखों में तेरी’ बज रहा होता है, जिस पर कपल डांस करता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि केतन किस तरह सिया की दुनिया को जन्नत बनाने का ख्वाब देख रहे थे, जबकि वही मंगेतर उनके पीठ पीछे उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म करने की खौफनाक साजिश रच रही थी।

केतन अनुभवी ट्रेकर, हादसा मुमकिन नहीं- SP

केतन की हत्या मामले पर पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने बताया कि सिया और उसके कथित प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। एसपी ने बताया, ’18 जून 2026 को सगाई कर चुके सिया गोयल और केतन अग्रवाल लोहगढ़ किला घूमने गए। सिया गोयल ने फोन करके बताया कि केतन अग्रवाल किले से फिसलकर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में रिश्तेदारों और दोस्तों से मिली जानकारी और पूछताछ से शक पैदा हुआ; ऐसा हादसा अचानक हो जाना मुमकिन नहीं लग रहा था, खासकर इसलिए क्योंकि केतन एक अनुभवी ट्रेकर थे। परिवार ने शक जताया और इन्हीं शक के आधार पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।’

एसपी ने आगे कहा, ‘गुप्त सूत्रों, गवाहों के बयानों और तकनीकी सबूतों से पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त था। वे दोनों लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने इस योजना को अंजाम देने की साजिश रची। लोहगढ़ किले में उन्होंने केतन अग्रवाल को धक्का दे दिया, जिससे गिरकर उनकी मौत हो गई। इसके बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है; पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top