Newswahni

मिडिल ईस्ट हालात पर बांका प्रशासन अलर्ट आयुक्त की अध्यक्षता में सप्लाई मैनेजमेंट की रिव्यु




मध्य पूर्व में जारी तनाव के मद्देनजर बांका जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बांका समाहरणालय सभागार में संकट प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी और विभिन्न तेल विपणन कंपनियों के बिक्री प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिले में पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति एवं स्टॉक की स्थिति सामान्य है। हालांकि, संभावित व्यवधान को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी है।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकस रहने का निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय अधिकारियों को पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ को रोकने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकस रहने का निर्देश दिया। बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वर्तमान में जिले में 14 थोक और लगभग 350 खुदरा उर्वरक विक्रेता कार्यरत हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले में फिलहाल रसोई गैस की कोई कमी नहीं रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर भी प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में फिलहाल रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में गैस बुकिंग का लंबित समय लगभग 3.5 दिन है, जिसे कम करने के लिए संबंधित कंपनियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें।निर्धारित नियमों के अनुसार शहरी उपभोक्ता 25 दिन बाद और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद ही गैस बुकिंग करें। किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। प्रशासन द्वारा कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए अब तक एजेंसियों के विरुद्ध 175 तथा अन्य स्थानों पर 558 छापेमारी की गई है, यानी कुल 733 स्थानों पर कार्रवाई की गई है।इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन शाखा बांका में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। आम नागरिक 06424-223001, 223002 और 223004 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना भी प्रशासन को दी जा सकती है। जिले में भविष्य में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जा रही है, जिसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top