Newswahni

मंगेतर ने की बेवफाई या हादसा पुणे में सोनम जैसा कांड लोहागढ़ किले से खाई में गिरकर केतन की मौत पुलिस को फोन…



महाराष्ट्र के पुणे में भी सोनम रघुवंशी जैसा दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के फेमस लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में जिसे पुलिस हादसा मान रही थी अब वो सुनियोजित हत्या का मामला समझ आ रहा है। पुलिस से पूछताछ में केतन की मंगेतर जो बताया है उसे विरोधाभाष है। ऐसे में पुलिस को शक है कि वह कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है और यह मामला हादसे का नहीं है।

आपको बता दें कि 24 वर्षीय केतन पुणे शहर के पास गहुंजे के रहने वाले थे और अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी में निदेशक थे। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वह फोटो खींच रहे थे, तभी तेज हवाओं के बीच उनका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब अग्रवाल अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए उनके और दो करीबी दोस्तों के साथ किले पर गए थे। पुलिस के अनुसार, सुबह पूर्वाह्न 10:30 बजे वह एक चट्टान के किनारे फोटो खींचते समय फिसल गए और लगभग 400 फुट गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आईं और उनकी मौत हो गई।

किसी और के साथ रिश्‍ते में थी मंगेतर, सोनम रघुवंशी जैसा लग रहा मामला

पुलिस ने केतन की मंगेतर का मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि मंगेतर कथित तौर पर किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी। पुलिस का दावा है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जांच एजेंसियों को संदेह है कि योजनाबद्ध तरीके से केतन को लोहागढ़ किले की करीब 400 फीट गहरी घाटी में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गौरतलब है कि इंदौर की सोनम रघुवंशी ने भी अपने पति को रास्‍ते से हटाने के लिए ठीक ऐसी ही साजिश रची थी। वो शादी के ठीक बाद हनीमून के लिए शिलांग गई थी। वहीं वो अपने प्रेमी राज कुश्‍वाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को खाई में धकेल दिया था।

शादी के लिए राजस्थान में बुक किया था पैलेस

लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया कि अग्रवाल की शादी नवंबर में तय थी और पता चला है कि परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक किया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top