Newswahni

बेली रोड का एक लेन साल बंद रहेगा मेट्रो निर्माण के कारण बदली रहेगी ट्राफिक व्यवस्था जून को होगा ट्रायल…




पटना की सबसे व्यस्त सड़क बेली रोड के एक लेन को तीन साल के लिए बंद किया जाएगा। मेट्रो निर्माण के कारण ये बदलाव किया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर बेली रोड पर बैरिकेडिंग का काम शुरू हो चुका है। चिड़ियाघर के गेट नंबर 1 से इनकम टैक्स गोलंबर तक तीन साल तक ऑटो, ई-रिक्शा और बसों के परिचालन पर रोक रहेगी। पहले फेज में चिड़ियाघर के गेट नंबर एक से विकास भवन तक रोक लगेगी। फिर दो-तीन महीने बाद दूसरे फेज में विकास भवन से इनकम टैक्स गोलंबर तक रोक बढ़ाई जाएगी। 27 जून को इसके लिए ट्रायल होगा। इससे पहले 21 और 22 जून को ही ट्रायल होना था, लेकिन नीट परीक्षा की वजह से इसे टाल दिया गया है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र स्थित थे। पटेल भवन से विकास भवन तक ‘वन वे’ रहेगा निजी गाड़ियों के लिए पटेल भवन से विकास भवन तक ‘वन वे’ रहेगा। पैसेंजर वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जा रहे हैं। इस मार्ग से करीब रोजाना 1.50 लाख से 2 लाख गाड़ियां गुजरती हैं, जिनमें 5 हजार से अधिक ऑटो, 1 हजार ई-रिक्शा और 60 से अधिक बसें शामिल हैं। यहां सुबह 9 से 11:30 बजे और शाम 5:30 से रात 8:30 बजे के बीच सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहती है। लॉन्चिंग शॉफ्ट तैयार होने के बाद बोरिंग मशीनें उतारी जाएंगी लॉन्चिंग शॉफ्ट तैयार होने के बाद नवंबर में जमीन के अंदर चार टनल बोरिंग मशीनें उतारी जाएंगी। इनमें से दो मशीनें पटना जंक्शन तक, जबकि 2 रुकनपुरा तक सुरंग की खुदाई करेंगी। इसके बाद रैंप का निर्माण कर पाटलिपुत्र स्टेशन स्थित एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक को रुकनपुरा स्थित अंडरग्राउंड ट्रैक से जोड़ा जाएगा। इन काम के कारण बेली रोड के हिस्से में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा और यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top