Newswahni

भोजपुर संदिग्ध हालत में टीचर की मौत बाइक से स्कूल जा रहे थे बेटे ने हत्या का जताई आशंका कहा रोड एक्सीटेंड में…




आरा-बड़हरा मार्ग पर संदिग्ध हालत में बाइक सवार टीचर की मौत हो गई। बेटे ने साजिश की आशंका जताई है। मृतक की पहचान जगदीशपुर के कौंरा गांव निवासी चंद्र किशोर मिश्रा(55) के तौर पर हुई है। बिराहिमपुर स्थित उच्च विद्यालय में पोस्टिंग थी। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद सूचना मिले कि सड़क हादसे में घायल हो गए। आनन-फानन में सदर अस्पतला पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने साजिश की जताई आशंका दिव्यांशु ने आगे बताया कि पहले उनके पिता उसी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर थे। कुछ माह पहले उस विद्यालय में एक महिला को प्रधानाचार्य बना दिया गया। जिसे लेकर स्कूल में कई लोग उनके विरोधी भी हैं। मेरे पिता के सिर से सिर्फ खून बहा है और थोड़ा सा कंधों पर छिला हुआ है। उसी स्कूल के विवाद को लेकर उसने हत्या करने की आशंका जताई है। साथ ही उसने जिला प्रशासन एवं शिक्षा पदाधिकारी से इस मामले की जांच करने के भी मांग की है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि बाइक से नीलगाय के टकरा जाने के कारण टीचर की मौत की जानकारी मिली थी। क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घर में मचा कोहराम जानकारी के मुताबिक 2014 में चंद्र किशोर मिश्रा की नौकरी लगी थी। तीन पुत्र दीपक मिश्रा, दिव्यांशु मिश्रा, सुधांशु मिश्रा और एक बेटी रश्मि कुमारी है। 2 साल पहले हार्ट अटैक से उनकी पत्नी सीमा मिश्रा की मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top