Newswahni

भागलपुर में हथियार के साथ नाबालिग समेत धराए वारदात की साजिश रच रहे थे छापेमारी में कट् टा पिस्टल और कारतूस बरामद…




भागलपुर में हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ है। छापेमारी में युवक के पास से पिस्टल, कट्‌टा और कारतूस मिला है। ये किसी वारदात की साजिश रच रहा था। इससे पहले ही पकड़ा गया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा है। सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली कि कुछ अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार इकट्‌ठा कर रहे हैं। मामला तातारपुर थाना क्षेत्र का है। हथियार कहां से खरीदे इसका भी पता लगाया जा रहा तातारपुर थाना क्षेत्र के नाथनगर रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने से हबीबपुर निवासी मोहम्मद छोटू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। SP ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपित और उसके सहयोगी क्षेत्र में छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। हालांकि इस संबंध में जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से खरीदे गए थे और इन्हें किस माध्यम से उपलब्ध कराया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top