Newswahni

भागलपुर में ब्राउन शुगर शराब और कैश बरामद पुलिस को देखकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार पहले भी दर्ज है केस…




भागलपुर में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाथनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्रीरामपुर पुल के समीप छापेमारी कर उसके पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 लीटर देसी शराब और 9,590 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीरामपुर निवासी विजय मंडल (पिता स्व. सानो मंडल) के रूप में हुई है। ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत छापेमारी पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए चिह्नित हॉटस्पॉट पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना पर मिली थी जानकारी इसी क्रम में 3 नवंबर को नाथनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्रीरामपुर पुल के पास कुछ लोगों द्वारा मादक पदार्थों का संग्रह कर खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में नगर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और नाथनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा। इसके बाद सशस्त्र बल के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 लीटर देसी शराब और 9,590 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पहले भी दर्ज है आपराधिक मामला पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार विजय मंडल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नाथनगर थाना में कांड संख्या 260/26, दिनांक 4 सितंबर 2026 दर्ज है। इस मामले में आवश्यक पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top