Newswahni

फैक्ट्री में गंदगी के बीच नूडल्स की पैकिंग आसपास लगी थी मक्खियां पटना में फूड डिपार्टमेंट ने की छापेमारी लिए सैंपल…



पटना में बुधवार को फूड डिपार्टमेंट की टीम ने जक्कनपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर और आसपास के इलाकों में छापेमारी की। टीम एक नूडल फैक्ट्री पहुंची। जहां गलत तरीके से नूडल्स तैयार किए जा रहे थे। नूडल्स को जमीन पर रखकर उसे पैकेट में भरा जा रहा था। उसपर मक्खियां भी लग रही थी। उनकी पैकेजिंग की खेप भी पकड़ी गई है। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और मिलावट से जुड़े पहलुओं को देखा जा रहा है। टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के कुछ सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। कुछ तस्वीरें… जांच रिपोर्ट का इंतजार सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की ओर से फैक्ट्री और दूसरे प्रतिष्ठान से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल विभाग की टीम की जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top